Wednesday, September 23
Shadow

Jalandhar Cantt

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली 12 ट्रेनें 5 दिनों तक की गई रद्द…

Jalandhar, Jalandhar Cantt, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) जालंधर रेलवे की ओर से स्टेशनों पर कराए जा रहे विकास कार्यों के चलते जालंधर कैंट स्टेशन की पूरी बिल्डिंग को दोबारा नए सिरे से तैयार किया जा रहा हैl 30 सितंबर को कैट स्टेशन की रेल लाइनों के ऊपर पड़ी शेड को तैयार करने का काम किया जाना हैl विकास कार्यों के चलते 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है lकस कार्यों में कोई रूकावट यां देरी ना हो इसलिए पांच गाडियों के रूट डायवर्ट किए गए हैंl यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों ने नोटिस जारी कर दिया है l...

जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 23 में रात करीब 9.30 बजे एक नौजवान ने सैर कर रही महिला की सोने की चैन झपट कर फरार हो गया।

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) मोहल्ला नंबर 23 की निवासी संतोष कुमारी ने बताया कि वह घर के बहार सैर कर रही थी कि पीछे से एक लड़का आया और उसके गले से सोने की चैन झपटी और उसने उस लड़के की बाजू भी पकड़ी लेकिन वह उसको धक्का देकर फरार हो गया। जबकि कुछ ही दूरी पर उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल पर खड़ा था जिस पर सवार होकर दोनों दशहरा ग्राउंड की ओर भाग गये। महिला के शोर की आवाज सुनकर एक नौजवान ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह चकमा देकर भाग गये। घटना की थाना कैंट में शिकायत देने को वह जा रहे थे।...

मीडिया हाउस के पत्रकारों एवं कैंट के दुकानदारो ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई की चोरो को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए नहीं तो रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर छावनी सब्ज़ी मंडी से सब्ज़ी लेकर लौट रही पत्रकार कपिल अग्रवाल की धर्मपत्नी दीपमाला अग्रवाल की चैन दो मोटरसाइकिल सवार झपटकर फरार हो गए। दीपमाला ने बताया कि वह रात 8:30 बजे के करीब सब्ज़ी मंडी से सब्ज़ी लेकर घर लौट रही थी कि मोहला न 13 कि गली में सेप्लोंडर मोटरसाइकिल पे सवार 2 युवक उनकी चैन झपट कर फरार हो गए। मीडिया हाउस के प्रधान सुनील कुमार और उनकी टीम ने कैंट के एस एच ओ से मुलाकात की और बताया कि आए दिन उनके इलाके में नशा और चोरी कि वारदाते बहुत जादा बढ़ गई है एच एच ओ कैंट ने सभी पत्रकारों को आश्वाशन दिया कि इस मामले पर पुलिस कारवाही जारी है और चोर जलद ही पुलिस की हिरासत में होंगे। इस मौके पर सुनहरा एसोसिएशन के प्रधान जगमोहन वर्मा, अजय शर्मा मीडिया हाउस के चेयरमैन ब्रिज गुप्ता, प्रधान सुनील कुमार, राहुल अग्रवाल, संजीव गर्ग, कपिल अग्रवाल, बसंत महतो,अशोक भगत, पवन कुमार, नविसंधु , ...

वाल्मीकि सभा हेड क्वाटर मोहल्ला 30 जालंधर कैंट में नशे के विरोध में पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष मीटिंग करवाई गयी

Jalandhar Cantt, Punjab
  जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल): वाल्मीकि सभा हेड क्वाटर मोहल्ला ३० रजि जालंधर कैंट में नशे के विरोध में पुलिस प्रशासन द्वारा मोहल्ला निवासियों के साथ एक विशेष मीटिंग करवाई गयी | जिस में ए सी पी कैंट अर्शप्रीत सिंह एवं डिप्टी गुरप्रीत सिंह मौजूद थे | इस दौरान प्रधान भरत बत्रा, पंडित रोशनलाल, सचिन असुर, अश्वनी हंस, केबल बत्रा, वीरेंद्र शुक्ला, राजन, अनिल चौहान, विक्रम बत्रा, अशोक गिल , गोरा थप्पड़ प्रदीप चीकू लकी हंस राज हंस आदि मौजूद रहे |  ...

जालंधर कैंट के मुख्या अफसर गुरप्रीत सिंह ने नशा तस्करों और चोरो को दी चेतावनी

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट(राहुल अग्रवाल):- जालंधर कैंट में अमन शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नशा तस्करों, चोरो और अन्या शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए जालंधर कैंट मुख अफसर गुरप्रीत सिंह ने पूर्ण रुप से कमर कस ली है। मीडिया के साथ विशेष बातचीत दौरान उन्होंने कहा कि कैंट को नशा व अपराध मु्क्त बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि नशे का व शराब का अवैध कारोबार करने वाले तस्कर या फिर अवैध काम करना छोड दें, नहीं तो यह शहर छोड दे। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि नशे व शराब का अवैध कारोबार करने वाले किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कोई भी क्यों ना हो। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रैफिक रूल तोड़ने वालो पर, बुलेट के पटाके बजाने व स्कूलों के बाहर लड़कियों को छेड़ने वालो पर भी सख्त से सख्त कार्यवाही कि जाएगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अंत में कहा कि कोई भी मुझे कह...

यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से पहला क्रिकेट टूर्नामेंट 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा

Jalandhar Cantt, Punjab
  जालंधर कैंट(राहुल अग्रवाल): यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से पहला क्रिकेट टूर्नामेंट 13 से 15 अगस्त तक कैंट बोर्ड ब्वॉयज स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। उसमे टोटल 20 टीमों ने अपनी एंट्री करवाई है यह कैंट में पहला क्रिकेट टूर्नामेंट है जो अंडर 23 साल के बच्चे इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे है विजेता टीम को 5100 की धन राशि और दूसरी आने वालीं टीम को 3100 की धन राशि इनाम के रूप में मिलेगी और साथ में सब बचो को मैडल और ट्रॉफी मिलेगी इस टूर्नामेंट मैं मुख तौर पर कैंट के एसएचओ सुखबीर सिंह जी और कैंट के सिविल मेंबर श्री पुनीत शुक्ला जी कल अपने हाथो से टूर्नामेंट की शुरुवात करेगे...

श्री श्याम यात्रा आज श्री खाटू धाम से चल कर मोगा में पहुंच रही

Jalandhar Cantt, Punjab
मोगा(प्रवीण गोयल): जय श्री श्याम, आप सभी श्री श्याम प्रेमियों को यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि श्री श्याम यात्रा 31-7-23 सोमवार को श्री खाटू धाम से चल कर मोगा में पहुंच रही है। श्री श्याम यात्रा का स्वागत जोगिंद्र सिंह  चौक  पर दोपहर 4 बजे  किया जाएगा, उसके साथ  ही श्री श्याम यात्रा  चौक से शुरू होकर मेन बजार से होती हुई प्रताप  रोड  से होकर चैम्बर रोड होती हुई पुरानी दाना मंडी स्थित भारत माता मंदिर में पहुंचेगी। उसके बाद रात्रि 7.30 बजे से श्री श्याम प्रभु की इच्छा तक श्री श्याम संकीर्तन श्री सनातन धर्म हरि मंदिर  प्रताप रोड में होगा। इसमें बठिंडा से प्रसिद्ध भजन गायक बबली शर्मा जी तथा हर्ष शर्मा जी तथा अन्य गायक श्याम बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे। इसके साथ ही श्री श्याम रसोई का भी प्रबंध श्री सनातन धर्म हरि मंदिर में किया गया है रात्रि कीर्तन के बाद श्याम रसोई का प्रसाद ग्रहण करें। आप...

शिवम् शर्मा बने श्री रामलीला कमेटी जालंधर कैंट के प्रधान

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर(राहुल अग्रवाल): जालंधर कैंट श्री रामलीला कमेटी जालंधर कैंट के चुनावों का नतीजा घोषित कर दिया गया है शिवम् शर्मा श्री रामलीला कमेटी जालंधर कैंट के प्रधान बने हैं। कुल वोट 1119 पड़े जिसमें से 8 रद्द हुई और 754 वोट शिवम् शर्मा को मिले, जबकि अंनुज शर्मा को 357 वोट मिले। शिवम् शर्मा 397 वोटों से विजय रहें। शिवम् शर्मा ने जीत पश्चात मीडिया से रूबरू होते कहा कि वह श्री राम का कार्य सभी कमेटी सदस्यों के सहयोग से करेंगे और समाज सेवा का कार्य भी साथ साथ करते रहेंगे। शिवम् ने कहा कि दशहरा पर्व सभी के सहयोग से हषोल्लास से मनाया जायेगा। विजय होने के बाद उनके समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनको बधाई दी और लड्डू बांटे गए। शिवम् शर्मा ने सभी वोटरों का आभार भी व्यक्त किया।...

K.V नंबर 2, जालंधर कैंट में जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट/ राहुल अग्रवाल: नई शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर केवी नंबर 2, जलंधर कैंट में प्राचार्य श्री रविंदर कुमार के नेतृत्व में 24 अगस्त से 28 अगस्त तक विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ये जनभागीदारी गतिविधियाँ पूरे राष्ट्र में सभी पीएम श्री स्कूलों में आयोजित की जा रही हैं और केवी नंबर 2 जलंधर कैंट भी पीएम श्री योजना के चयनित स्कूलों में से एक है। जनभागीदारी में विद्यार्थियों के विकास के लिए शैक्षिक खिलौने मेला, साईकिल जागरूकता रैली, वृक्षारोपण आदि का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य जनता के बीच पीएम श्री स्कूल पहल के बारे में जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों का 21 वीं सदी के सापेक्ष व्यक्तिगत और बहुमुखी विकास करना है। आगामी दिनों में जनभागीदारी की अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जायेगा ।...

संपूर्ण पंजाब न्यूज़ के चीफ एडिटर राहुल अग्रवाल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

Jalandhar Cantt, Punjab
संपूर्ण पंजाब न्यूज़ के चीफ एडिटर राहुल अग्रवाल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
Call Us