Monday, March 2
Shadow

Punjab

मानव खुराना मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, शहर के कई नामी लोगों के नाम

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में रैनक बाजार के कारोबारी मानव खुराना की आज ईलाज के दौरान मौत हो गई। मानव खुराना गोली लगने से जख्मी हो गए थे। जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनका निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मानव खुराना ने कुछ बुकियों को पैसे देने थे। वे लगातार अपने पैसे मांग रहे थे। इसी के मानसिक दबाव के चलते मानव ने घर में खौफनाक कदम उठा लिया और गोली मार ली। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। मानव ने जिस दिन खुद को गोली मारी थी। उसी दिन उनकी पिता के साथ अनबन भी हुई थी। कहा जा रहा है कि मानव का पिता के साथ लगातार विवाद चलता रहता था। आए दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ...

पंजाब में CM मान ने 2 और टोल प्लाजा बंद करवाए, कहा- हर दिन बचेंगे 63 लाख रुपए

Ludhiana, Punjab
लुधियाना (राहुल अग्रवाल) :-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पीएपी फिल्लौर में 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस में दस हजार मुलाजिमों भर्ती की जाएगी। इसके लिए फाइनेंस विभाग से मीटिंग हुई है। उन्होंने पंजाब में दो और टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं। यह टोल प्लाजा मलेरकोटला और नाभा के बीच में थे। नियुक्ति पत्र देने पहुंचे सीएम मान ने कहा कि पंजाब में अब 19 टोल प्लाजा आप सरकार ने बंद कर दिए हैं। इससे पंजाब सरकार का हर दिन करीब 63 लाख रुपए का फायदा होगा। मलेरकोटला और नाभा के टोल प्लाजा को कल रात को बंद किया गया है। सीएम मान ने कहा कि बॉर्डर एरिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए 40 करोड़ की लागत 30 हजार कैमरे बॉर्डर पर लगवाए जा रहे हैं। पुलिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल किया जा रहा है। तकनीक का इस्तेमाल करके हम बेहतर बन सकते हैं। आपको बता ...

गोली चली ठा ठा! रैनक बाजार कारोबारी के सिर में लगी, ऑपरेशन जारी

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर के रैनक बाजार के कारोबारी पर जवाहर नगर में गोली चलने की बड़ी खबर इस समय सामने आ रही है। जानकारी अनुसार थाना-5 के इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने पुष्टि भी की है। जिसे गोली लगी है उसकी पहचान मानव (रैनक बाज़ार में मनियारी कारोबारी) के रूप में बताई जा रही है। गोली कारोबारी के सिर में लगी है और निजी हॉस्पिटल में फिलहाल खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन पश्चात बयान होंगे तो बाकी घटना के तथ्य सामने आएंगे।...

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बड़ा हादसा, उबलते आलू की कढ़ाई में गिरा सेवादार

Punjab
अमृतसर (राहुल अग्रवाल)  :- पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में बड़ा हादसा हो गया है। एक सेवादार सेवा करते समय उबलते आलू की कढ़ाई में गिर गया। आस-पास सेवा कर रहे सेवादारों ने तुरंत उसे कढ़ाई से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे अमृतसर के वल्ला स्थित श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवादार गुरदासपुर के धालीवाल का रहने वाला बलबीर सिंह है। वह पिछले दस सालों से स्वर्ण मंदिर में सेवा के लिए आ रहा था। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे आलू उबालने की सेवा चल रही थी। स्वर्ण मंदिर की बड़ी कढ़ाई में आलू उबाले जा रहे थे। इस दौरान बलबीर सिंह भी आलू उबाल रहा था और वह अचानक कढ़ाई में गिर गया। सेवा कर रहे सेवादारों ने बताया कि आलू उबालते समय कढ़ाई पर झाग आ जाती है, जिसे साफ किया जाता है। बलबीर सिंह भी इसी झाग को साफ कर...

डिप्टी कमिश्नर ने स्वतंत्रता दिवस समागम की तैयारियों का लिया जायज़ा

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-   डिप्टी कमिशनर डा. हिमांशु अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को स्थानीय गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले ज़िला स्तरीय समागम की चल तैयारियों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को समागम के पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाने के निर्देश दिए।यहाँ स्टेडियम में अलग- अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि समागम वाले स्थान पर आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते सुविधाजनक एंट्री, पार्किंग आदि के उचित प्रबंध पहले ही यकीनी बना लिए जाएँ ताकि समागम में आने वाले लोगों को किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े।आज़ादी दिवस संबंधी समागम के लिए रिहर्सल 5 अगस्त से शुरू होंगी। 13 अगस्त को फूल ड्रैस रिहर्सल होगी।डिप्टी कमिश्नर ने यह भी स्पस्ष्ट किया कि शानदार सेवाओं के लिए सम्मानित किये जाने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों सम्बन्ध...

कमिश्नरेट पुलिस ने अपने अभियान ई-चालान ड्राइव को किया तेज,यातायात उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाया ई-चालान अभियान

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- श्री स्वपन शर्मा, आईपीएस, पुलिस आयुक्त, जालंधर के निर्देशों के तहत विभिन्न नाका बिंदुओं पर यातायात उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व श्री आदित्य आईपीएस, एडीसीपी सिटी 2 जालंधर और श्री आतिश भाटिया पीपीएस, एसीपी ट्रैफिक जालंधर ने दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच शहर के विभिन्न नाका बिंदुओं पर किया। इस विशेष अभियान के दौरान, ए.पी.जे कॉलेज, बीएसएफ चौक और नकोदर चौक, जालंधर में ट्रैफिक और ई.आर.एस टीमों के साथ SHO पुलिस स्टेशन नई बारादरी, SHO पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 4 और 6 द्वारा नाकाबंदी और चेकिंग की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य सुचारू यातायात प्रवाह, प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित करना और यातायात उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। बिना दस्तावेजों वाले वाहन, बिना हेलमेट ...

कमिश्नरेट पुलिस ने नो टॉलरेंस जोन में प्रयास तेज किए, यातायात की समस्या से निपटने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-श्री स्वपन शर्मा आई.पी.एस, पुलिस आयुक्त, जालंधर के निर्देशन और श्रीमती अमनदीप कौर पी.पी.एस, ए.डी.सी.पी ट्रैफिक जालंधर की देखरेख में जालंधर पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व 02-08-2024 की शाम को श्री आतिश भाटिया पी.पी.एस, ए.सी.पी ट्रैफिक और INSP रशमिंदर सिंह, प्रभारी ईआरएस जालंधर ने किया। विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पी.एन.बी चौक से ज्योति चौक तक भीड़-भाड़ वाले इलाकों से अवांछित ट्रैफिक और वाहनों को हटाना था। इस संबंध में, सड़क को भीड़भाड़ से मुक्त करने के लिए अनुचित तरीके से पार्क किए गए और सड़क पर भीड़-भाड़ पैदा करने वाले वाहनों को हटा दिया गया। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वाहन सड़क पर गलत तरीके से पार्क न करें...

जालंधर की कोर्ट ने पूर्व मंत्री आशू को 5 दिनों की रिमांड पर भेजा

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) -पंजाब के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता भारत भूषण आशू की आज कोर्ट में पेशी की गई। कोर्ट में ईडी के वकील ने आशू की 7 दिन की रिमांड मांगी थी। पर कोर्ट ने ईडी को सिर्फ आशू की 5 दिन की रिमांड ही दी है। आशू को वीरवार देर शाम 7 बजे 8 घंटे के पूछताछ के बाद अरेस्ट किया गया था। आशू की गिरफ्तारी पर कांग्रेस विधायक परगट सिंह का कहना है कि आप और बीजेपी मिलकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को परेशान करने में लगी हुई है। क्योंकि जो इनकी बात नहीं मानता, उनके पीछे यह विजिलेंस और ईडी की टीमें लगा देते हैं। पंजाब में आप बीजेपी की बी टीम के तौर पर काम कर रही है। पूर्व कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि आशू को जान बूझ कर परेशान किया जा रहा है। सरकार का जिसे दिल करता है उसे अरेस्ट कर लेती है। अरेस्ट करने के बाद में उन्हें कुछ नहीं मिलता है। यह सिर्फ कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने के ...

जालंधर में चल रही थी नकली फॉर्च्यून रिफाइंड कंपनी , फैक्ट्री में रेड, मालिक गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर के अमन नगर में एक फैक्ट्री में फॉर्च्यून ऑयल का लेबल लगाकर नकली तेल बचा जा रहा था। फैक्ट्री पर कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर रेड की। पुलिस ने मौके से फॉर्च्यून कंपनी जैसे हू-ब-हू दिखने वाले स्टीकर और टीन बरामद किए हैं। वहीं कंपनी के मालिक अनिल कुमार को भी हिरासत में ले लिया गया है। बरामद हुए 40 टीन में से नकली रिफाइंड भी मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। कंपनी को सूचना मिली थी कि अमन नगर में हरी सन एग्रो नाम की फैक्ट्री उनके ब्रांड फॉर्च्यून के नाम पर नकली तेल बेच रहे हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी तो उन्होंने एडीसीपी सिटी-1 को आदेश दिए। वहीं, कंपनी के अधिकारी का कहना है कि ये रेड होशियारपुर, अमृतसर, पठानकोट में भी हुई है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां नकली तेल की सप्लाई हुई वहां भी जांच जारी है। इसके अलावा जब फैक्ट्री में तलाशी ली...

अमृतसर में 25 करोड़ की हेरोइन समेत ड्रग मनी बरामद , आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था, गिरफ्तार

Amritsar, Punjab
अमृतसर (राहुल अग्रवाल) :- अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 25 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ ड्रग मनी बरामद की है। साथ ही पाकिस्तान के नशा तस्करों के संपर्क में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार बॉर्डर पार से आने वाले नशे के खिलाफ सफलता हासिल कर रही है। पुलिस ने 3.5 किलोग्राम हीरोइन के साथ भिंडी सैदां अजनाला के रहने वाले गुरमेज सिंह को गिरफ्तार किया है। हेरोइन जब्त कर बॉर्डर पार से नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस कमिश्नर अमृतसर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उसके कब्जे से 1 लाख की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। हेरोइन की खेप बरामद के साथ, एक बाइक भी जब्त की गई है। जिस पर आरोपी सवार था। सीपी ढिल्लों ने बताया कि गुरमेज सिंह पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर के सीधे संपर्क में था और ड्रग्स की तस्करी कर रहा है। मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए जांच की जा रही है। उन्हो...
Call Us