Tuesday, July 21
Shadow

Punjab

 पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेगा, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

Jalandhar, Punjab
चंडीगढ़:- पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। तपती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 16 मई से तीन दिन तक राज्य के विभिन्न एरिया में बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने एलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। तपती गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल दिखता है। लेकिन तपतपाती गर्मी के बीच राहत भरी खबर है। मासौम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि 16 मई से राज्य के माझा तथा दोआबा एरिया में तीन दिन तक बारिश की संभावना है। जिससे तापमान गिरेगा। मौसाम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक सोमवार को माझे के गुरदासपुर, अमृतसर दोआबा के कपूरथला जालंधर तथा मालवा के लुधियाना, बरनाला, रूपनगर, पटियाला एस. ए. एस. नगर के साथ साथ बठिंडा में बारिश और आंधी की संभावना है। ...

CM मान ने जालंधर में रखी कैबिनेट मीटिंग

Punjab
जालंधर(राहुल अग्रवाल): पंजाब सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 17 मई दिन बुधवार को जालंधर में होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। अपने वायदे के मुताबिक पंजाब सरकार की अगली कैबिनेट मीटिंग 17 मई बुधवार सुबह 10.30 बजे सर्किट हाउस जालंधर में होगी। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इस मीटिंग में जालंधर सहित पंजाब के कई विकास कार्यों को मंजूरी दी जाएगी और इसके साथ ही पुराने लटकते मामलों को हल करने पर विचार होगा और तुरंत फैसले लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मान सरकार ने चंडीगढ़ से बाहर पहली बार लुधियाना में कैबिनेट मीटिंग की थी और उस समय कहा गया था कि अब कैबिनेट मीटिंग राज्य के अलग-अलग जिलों में हुआ करेगी, जहां लोगों के मामले हल होंगे।...

सुशील रिंकू ने दिल्ली पहुंच कर आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की

Jalandhar, National
जालंधर(राहुल अग्रवाल): जालंधर लोकसभा उपचुनाव में शानदार जीत हासिल कर सांसद बने सुशील रिंकू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दिल्ली पहुंच कर आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर खुशी का इजहार किया। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सुशील रिंकू का स्वागत किया व उन्हें सांसद बनने पर बधाई देते हुए उज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सांसद सुशील रिंकू का मुँह मीठा करवाया। गौरतलब है कि जालंधर से निर्वाचित सांसद सुशील रिंकू का लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद दिल्ली का यह पहला दौरा है।  ...

होशियारपुर में 2 गुटों में गैंगवार, सिर में 2 गोलियां लगने से 1 की मौत

Punjab
होशियारपुर में जालंधर रोड़ पर पिपलांवाला में 2 गुटों में दिनदहाड़े गैंगवार हुई है। मारपीट के साथ दोनों पक्षों में गोलियां भी चलीं। झड़प में युवक के सिर में गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 1 युवक घायल हुआ है। जिसे सिविल अस्पताल में लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर उसे देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक की पहचान जसप्रीत साजन के रूप में हुई है। वहीं घायल का नाम गोकुल नगर निवासी चन्ना है। चन्ना के भी सिर पर 2 गोलियां लगी हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों ने बताया कि गैंगवार किसी पुरानी रंजिश को लेकर हुई और इसने खूनी रूप धारण कर लिया। बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल भी बरामद कर लिए हैं। सत्ता और साजन के बीच विवाद चल रहा था। दोनो...

कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Punjab
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर 10 मई को शाहकोट में मतदान के दौरान हंगामा करने को लेकर कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शाहकोट पुलिस ने इनके साथ 12 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि 10 मई को जब मतदान हो रहा था तो शाहकोट से कांग्रेसी विधायक लाडी शेरोवालिया का आरोप था  कि बाबा बकाला से आम आदमी पार्टी के विधायक दलवीर सिंह टोंग उनके हलके में घूम रहे हैं। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक मतदान के दिन बाहरी जिले का कोई व्यक्ति चुनाव वाली जगह पर नहीं आ सकता। इसके बाद टोंग के वाहन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। स्थिति को देख पुलिस मौके पर पहुंची और टोंग को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने विधायक टोंग को जमानत पर रिहा कर दिया। अब इस मामले में टोंग का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया व अन्य के ...

मां के साथ स्कूल जा रहे मासूम की हुई मौत

Punjab
भामिया कलां: चंडीगढ़ रोड पर उस समय स्थिति तानवपूर्ण हो गई जब ट्रक की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जब मां अपने  बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। जानकारी के अनुसार मृतक विवान की मां मोनिका ओबराए पत्नी सुमित ओबराए एक्टिवा से उसे वर्द्धमान कालोनी स्थित एक प्राईवेट स्कूल में छोड़ने के लिए जा रही थी। जब वह चंडीगढ़ रोड पर पहुंची तो लुधियाना साइड से आ रहे एक ट्रक ने मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के पिछले टायर में विवाक का सिर और मां मोनिका का पैर आ गया, जिसे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। इस हादसे में बेटे की तो मौके पर ही मौत जबकि मां गंभीर घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने ट्रक ड्राईवर के खिलाफ ...

ਹੋਲੀ ਹਾਰਟ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ‘ਡਾਕ ਘਰ’ ਦਾ ਦੌਰਾ

Moga, Punjab
ਮੋਗਾ (ਪਰਵੀਨ ਗੋਇਲ): ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰਸਿਧ ਵਿਦਿਅਕ ਸੰਸਥਾ ਹੋਲੀ ਹਾਰਟ ਸਕੂਲ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸ੍ਰੀ ਸੁਭਾਸ਼ ਪਤਲਾ ਜੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਸ਼ਿਵਾਨੀ ਅਰੋੜਾ ਜੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਪਹਿਲੀ ਤੋਂ ਪੰਜਵੀਂ ਤੱਕ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਡਾਕ ਘਰ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ| ਸੱਚਮੁੱਚ ਇਹ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਇੱਕ ਵੱਖਰੇ ਤਰੀਕੇ ਦਾ ਤਜ਼ਰਬਾ ਰਿਹਾ| ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਸ ਤੋਂ ਬਹੁਤ ਕੁਝ ਸਿੱਖਿਆ| ਡਾਕ ਘਰ ਪਹੁੰਚਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਥੋਂ ਦੇ ਇਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਡਾਕ ਘਰ ਦਾ ਮਹੱਤਵ ਦੱਸਿਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ 1 ਅਕਤੂਬਰ 1854 ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਅਤੇ ਮਹੱਤਤਾ ਮਿਲੀ| ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡਾਕ ਘਰ ਇਕ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰ ਹੈ| ਇੱਥੋਂ ਹੀ ਚਿੱਠੀਆਂ,ਪਾਰਸਲ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਇਕ ਥਾਂ ਤੋਂ ਦੂਜੀ ਥਾਂ ਤੱਕ ਭੇਜੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ| ਡਾਕ ਘਰ ਤੋਂ ਹੀ ਅਸੀਂ ਪੋਸਟ ਕਾਰਡ ਅਤੇ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਚਿੱਠੀਆਂ ਅਤੇ ਪਾਰਸਲ ਖ਼ਰੀਦਦੇ ਹਾਂ| ਇਸ ਤੋਂ ਅਸੀਂ ਟਿਕਟਾਂ ਵੀ ਖਰੀਦ ਸਕਦੇ ਹਾਂ| ਡਾਕ ਘਰ ਤੋਂ ਅਸੀਂ ਮਨੀ ਆਰਡਰ ਦੁਆਰਾ ਰੁਪਏ ਵੀ ਭੇਜ ਸਕਦੇ ਹਾਂ| ਡਾਕ ਘਰ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਜ਼ਰੂਰੀ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਨ...

ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ NGO ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਿਤ

Jalandhar, Punjab
ਜਲੰਧਰ(ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ): ਸੱਤਸੰਗ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ, ਗੀਤਾ ਕਾਲੋਨੀ ਕਾਲਾ ਸੰਘਾਂ ਰੋਡ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋ ਹਰੇਕ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਤਰਾ ਬੁੱਧ ਪੂਰਣਿਮਾ ਦੇ ਦਿਹਾੜੇ ਅਤੁੱਟ ਲੰਗਰ ਗੀਤਾ ਕਾਲੋਨੀ ਵਿਖੇ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ. ਜਿਸ ਵਿਚ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਤਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੂੰ ਉਚੇਚੇ ਤੌਰ ਤੇ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨ ਅਤੇ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ. ਜਿਸ ਵਿਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਤਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵੱਲੋ ਲੰਗਰ ਵਰਤਾਉਣ ਦੀ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਈ ਗਈ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਹਰ ਤਰਾ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦਾ ਆਸ਼ਵਸਣ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ. ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਰੀਨ ਦੀਵਾਨ, ਅਨੀਤਾ ਨਿਸ਼ਚਲ, ਰਾਜ, ਯੋਗਤਾ, ਨਿਰਮਲਾ ਭਗਤ, ਸੁਦੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ, ਰਾਹੁਲ ਭਗਤ, ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ, ਨਿਰਮਲਾ ਸੌਂਧੀ, ਪ੍ਰਿਯਾ ਛਾਬੜਾ, ਰਿਤੂ ਸ਼ਰਮਾ, ਬਬੀਤਾ, ਪਿੰਕੀ ਮਲਹੋਤਰਾ, ਚੰਦਰ ਕਾਂਤਾ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ....

जालंधर कैंट में नवजोत सिद्धू को अश्विनी कुमार हंस ने भगवान वाल्मीकि जी का चित्र देकर सम्मानित किया

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट(राहुल अग्रवाल): जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी करमजीत कौर चौधरी के लिए प्रचार करते हुए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू जालंधर कैंट पहुंचे। जिन्होंने मोहल्ला नंबर 30 स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका। इस मौके पर अश्विनी कुमार हंस ने उनका स्वागत किया और नवजोत सिद्धू को भगवान वाल्मीकि जी का चित्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान हलका विधायक परगट सिंह और कई कांग्रेसी नेता प्रचार करने हेतु रैली करते हुए कैंट का भ्रमण किया। इस मौके पर प्रधान अश्विनी कुमार हंस, प्रधान भारत बत्रा, संजीव निश्चल, हरप्रीत सिंह भसीन, जगमोहन सिंह जोगा, राज कुमार राजा, अवतार महाजन व अन्य उपस्थित रहे।...

केंद्रीय विद्यालय नं 4 के वार्षिक समारोह में विधार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन।

Jalandhar Cantt, Punjab
  जालंधर छावनी(राहुल अग्रवाल): प्रतिभा के इस दौर में विधार्थियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है तथा मेहनत के बल पर हर मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। उक्त प्रेरक शब्द श्री सोमदत्त सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रिय कार्यालय चंडीगढ़ ने केंद्रीय विद्यालय नं 4 के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि कहें। उन्होंने कहा कि बुरी आदतों से बचना चाहिए तथा मोबाइल का प्रयोग अच्छे कार्यों के लिए करें। उन्होंने कहा कि जिस भी काम को करें पूरी मेहनत व ईमानदारी से करें जिससे जीवन के हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन होगा जिसका परिणाम शत प्रतिशत होगा। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना व शिक्षक वर्ग की कड़ी मेहनत के लिए भी उन्हें बधाई दी । इस अवसर पर समारोह का शुभारंभ श्री सोमदत्त, प्रिंसीपल कर्मबीर सिंह, प्रिंसीपल के के गैरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज...
Call Us