जालंधर कैंट मंदिर श्री बजरंग भवन से श्री हनुमान जन्म उत्सव के पावन अवसर पर निशान यात्रा निकाली गयी
जालंधर कैट:- (राहुल अग्रवाल) - श्री हनुमान जन्म उत्सव के पावन अवसर पर में जालंधर कैंट के मंदिर श्री बजरंग भवन से भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में भक्तजनों ने हाथों में निशान साहिब उठाकर नगर परिक्रमा की। भव्य निशान यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से जय बजरंगबली के जयकारों के साथ मुख्यातिथि श्री राजेश गर्ग द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया। निशान यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने निशान साहिब हाथों में उठाए हुए, का अलौकिक दृश्य अति मनमोहक लग रहा था। निशान यात्रा पूरे नगर की परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई।इस भव्य निशान यात्रा में नगर के धार्मिक, समाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने अपनी हाजरियां भर कर महाबली बजरंगबली जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के प्रधान कुलभूषण अग्रवाल (भूषि) एवं कमेटी सदस्यों द्वारा आए सभी अतिथियों का सिरोपे डालकर स्वागत किया गया। न...
