Wednesday, September 23
Shadow

Jalandhar Cantt

70 वर्ष के बुजुर्ग माता वैष्णो देवी से साइकिल चलाकर कन्याकुमारी तक जाएंगे

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल विनोद सैन लक्की) साइकिल पर पूरे भारत की यात्रा करने निकले जिनका जालंधर में पहुंचने पर कुछ नौजवान भाइयों ने उनका जालंधर जी टी रोड़  पहुंचने पर बड़िंग निवासियों संपूर्ण पंजाब न्यूज़ के पत्रकार विनोद सैन लक्की भूपेंद्र सिंह अमीश बिग मलकीत सिंह अतुल मित्तल कुलजीत सिंह एडवोकेट सतनाम सिंह द्वारा आई भट्ट के गले में फूलों की माला डालकर बड़े ही उत्साह से उनका स्वागत किया जिनकी आयु 70 वर्ष की है और वह गुजरात के रहने वाले हैं ओर वह माता वैष्णो देवी से साइकिल चलाकर कन्याकुमारी तक भारत की यात्रा करेंगें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह 23 तारीख को गुजरात से ट्रेन में बैठकर साइकिल लेकर पहुंचे थे कोई भी काम किसी भी उम्र में किया जा सकता है मनुष्य में हिम्मत हौंसला और मन होना चाहिए कोई भी ऐसा काम नहीं जो मनुष्य किसी उम्र में नहीं कर सकता और आजकल के नौजवानों को भी यह संदेश द...

बड़िंग गांव की रामनगर कॉलोनी में शिव भगवान जी के मंदिर का भूमि पूजन किया गया l

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर छावनी(संजीव गर्ग) जालंधर कैंट के बडिंग गांव की रामनगर कॉलोनी में आज भगवान श्री शिव जी का मंदिर का काउंसलर परवीन मनु के द्वारा निव पत्थर व झंडा रस्म कि गई जिसमें रामनगर कॉलोनी के महादेव क्लब के सभी सदस्य राकेश कौशल, विशाल कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार, संदीप कुमार, दुशांत यादव, रवींद्र यादव, विकी हर्ष और छावनी से बृज गुप्ता, संजीव गर्ग और कॉलोनी की सभी महिलाओं ने झंडा रस्म पर पहुंचकर प्रभु राम के जयकारा लगाते हुए नवनिर्माण मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया व काउन्सलर परवीन मनु ने कहा जल्द ही मंदिर का कार्य पूरा करवा कर विशाल भंडारा करवाया जाएगा।...

जालंधर कैंट मंदिर श्री बजरंग भवन प्रबंधक कमेटी के सदस्य दर्शन करने के लिए मेहंदीपुर धाम राजस्थान में पहुंचे

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल, विनोद सैन लक्की) मंदिर श्री बजरंग भवन प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूषण अग्रवाल भूषी और उनके साथियों द्वारा श्री मेहंदीपुर धाम दोसा राजस्थान में दर्शन करने के लिए पहुंचे पहले उन्होंने बाला जी को माथा टेका और श्री मेहंदीपुर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया उसमें नाथ नगरी बरेली से अंजलि त्रिवेदी और उनके पति पंकज त्रिवेदी ने भी उनके साथ श्री मेहंदीपुर बाला जी के दर्शन करने पहुंचे श्री बाला जी के विशाल भव्य जागरण के उपलक्ष्य में जो कि मंदिर श्री बजरंग भवन मंदिर जालंधर कैंट की तरफ से 11 , म‍‍ई 2024 को गुरु जी की अध्यक्षता गुरु गुरुदेव मोहनपुरी महाराज जी जो की प्रेतराज सरकार के नन्हे भगत है उनको आज मंदिर श्री बजरंग भवन प्रबंधक कमेटी की तरफ से बड़ी ही निम्रता और श्रद्धा भाव भरा निमंत्रण दिया गया जो की जागरण में जरूर आएं जिसमें मंदिर श्री बजरंग भवन प्रबंधक कमेटी के सदस्य भूषण...

जालंधर कैंट से 5 साल की बच्ची अगवा, करतारपुर से पुलिस ने बरामद की बच्ची

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल)- जालंधर कैंट के तोपखाना बाजार से बच्ची के गायब होने का मामला सामने आया है। दोपहर करीब 2 बजे व्यक्ति 5 साल की लड़की को लेकर चला गया। जब लड़की न दिखी तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और बच्ची को ढूंढने के लिए परिवार इधर उधर घूमने लगा पर बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद परिवार की ओर जालंधर कैंट थाने में सूचना दी और पुलिस ने कुछ ही घंटों में लड़की को ढूंढ निकाला। बच्ची के मामा सूरज ने बताया की गली में रस्म किरया का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक बच्ची लापता हो गई। आसपास के सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि टेंट वाले के साथ आए लड़का उनकी भांजी को ले गया। सीसीटीवी में लड़का बच्ची को हाथ पकड़कर साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने लड़की को शाम को करतारपुर से बरामद कर लिया। आरोपी लड़का करतारपुर का ही रहने वाला है।...

भारतीय जनता पार्टी मंडल 5 के सभी शक्ति केन्द्रों और बूथ अध्यक्षों की बैठक का आयोजन

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर भारतीय जनता पार्टी मंडल 5 के सभी शक्ति केन्द्रों और बूथ अध्यक्षों की एक बैठक मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा की अगुवाई में स्थानीय अमर पैलेस में की गई I जिसमें भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार मनोरंजन कालिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में केंद्रीय विधानसभा के प्रभारी भगवंत प्रभाकर और विधानसभा ईंचाज्र रमन पबबी विशेष तौर से बैठक का संचालन करने के लिए और सारी रूपरेखा समक्ष रखने के लिए उपस्थित हुए और मंडल 5 के सभी शक्ति केंद्र इंचार्ज और बूथ इंचार्ज शामिल हुए। बैठक की शुरुआत मंडल 5 के महामंत्री इंजीनियर चंदन रखेजा ने की । आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत करने के बाद चंदन रखेजा ने शक्ति केंद्रों के प्रमुख और बूथ इंचार्जों का परिचय करवाया। मंडल नं 5 के प्रभारी के रूप में भगवंत प्रभाकर ने अपने विचार सभी क...

कैंट बोर्ड स्कूल के विधार्थियों ने प्राचीन मक्खन लाल मंदिर में माथा टेका व प्रसाद ग्रहण किया।

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल)-कैंट बोर्ड सेकेंडरी स्कूल लड़के के विधार्थियों ने धार्मिक स्थलों के दर्शनों के अन्तर्गत प्राचीन मक्खन लाल मंदिर मोहल्ला नं 19 में माथा टेका व धार्मिक उपदेश के साथ साथ श्रद्धा भावना के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुरिंदर पाल शर्मा, हरमीत सिंह अटवाल के नेतृत्व में नौंवी से बाहरवीं तक के लगभग 200 विधार्थियों ने भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर आचार्य रजिंद्र वत्स ने कहा कि कैंट बोर्ड स्कूल के प्रिंसीपल राजीव सेखड़ी द्वारा विधार्थियों को छावनी क्षैत्र में स्थित धार्मिक स्थलो के दर्शन के लिए किया गया अभियान बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को धर्म मार्ग पर चलना चाहिए है तथा प्रतिदिन धार्मिक स्थल में जाकर परमात्मा के दर्शन करने चाहिए है। रजिंद्र वत्स ने कहा विधार्थियों को एकाग्रचित्त होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए है तथा शिक्षा क...

जालंधर कैंट मोंटू सभ्रवाल के ब्लाक अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) जालंधर कैंट आप पार्टी के कर्मठ व मेहनती नेता मोंटू सभ्रवाल के पार्टी के प्रति किए गए कार्य व मेहनत को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने मोंटू सभ्रवाल को जालंधर कैंट ब्लाक अध्यक्ष बनाया है। मोंटू सभ्रवाल ने ब्लाक अध्यक्ष बनने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह आने वाले निगम चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत से जीत हासिल करवायेंगे। मोंटू सभ्रवाल के ब्लाक अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है और उन्होंने लड्डू बांटकर अपनी खुशी की जाहिर करते हुए कहा कि मोंटू सभ्रवाल के ब्लाक अध्यक्ष बनने पर जालंधर कैंट में आप पार्टी ओर मजबूत होगी। मोंटू सभ्रवाल को जालंधर कैंट ब्लाक अध्यक्ष बनने पर पंजाब सचिव राजविंदर कौर तथा चैयरमेन मंगल सिंह ने उनको बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे मेहनती और ईमानदार युवाओं की जरूरत है जो पार्टी को मजबूत करने में मददगार साब...

जालंधर कैंट में भगवान बाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट- (राहुल अग्रवाल)  भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट उत्सव जालंधर कैंट में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में नवयुवक वाल्मीकि सभा हैड क्वार्टर मोहल्ला नंबर 30 की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर हल्का विधायक स.परगट सिंह, शिरोमणि अकाली दल हल्का जालंधर कैंट के इंचार्ज हरजाप सिंह संघा, आम आदमी पार्टी की नेत्री राजविंदर कौर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्तियों ने विशेष तौर पर उपस्थित हुए। विधायक स.परगट सिंह ने झंडे की रस्म अदा की। अकाली नेता हरजाप सिंह संघा ने सभी को भगवान वाल्मीक महाराज के प्रकट दिवस की बधाई दी। आप नेता राजविंदर कौर थिआड़ा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बैंडबाजों व ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए वापिस हैडक्वार्टर मौहल्ला नंबर 30 में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि जी...

अंजलि त्रिवेदी ने मंदिर श्री बजरंग भवन में लगाईं हाजिरी

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) मंदिर श्री बजरंग भवन जालंधर कैंट में माता रानी के नवरात्रों के उपलक्ष्य में लगातार चल रहे समागमों के चलते दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी ने अपनी हाजरी लगवाते हुए माता रानी के चरणों में नतमस्तक होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके उनके साथ पूर्व पार्षद संजीव त्रेहन व अमरदीप सिंह सुखा शेरगिल भी मौजूद थे। मंदिर कमेटी के प्रधान कुलभूषण अग्रवाल (भुशी) व अन्य सदस्यों ने आए सभी अतिथिगणों को माता रानी की चुनरी डाल कर सम्मानित किया। इस मौके गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी ने प्रबन्धकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि माँ भगवती अपने भक्तों पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखती है, जिसके चलते भक्तजनों के सभी कार्य निर्विघ्न संपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि आज दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करके उनका जीवन धन्य हो गय...
Call Us