जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अढ़ाई किलो अफीम के साथ छह को किया गिरफ्तार
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में 2.5 किलोग्राम अफीम के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर में नशे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने कोट कलां चौक, जालंधर में चेकिंग की और फगवाड़ा से जालंधर जा रही होंडा सिटी डीएल13-सी-2660 को रोका गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी को देखकर कार सवार लोग तेजी से भागने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस पार्टी ने कार रोकी और उसमें सवार तीन व्यक्तियों विकास सिंह निवासी जिला गाजियाबाद, जिला बदाऊ यूपी के रहने वाले पवन और जिला मालदा पश्चिम बंगाल से लकी मंडल को 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस कम...
