एकतरफा प्यार में लड़की को 13 बार चाकू से गोदा,
दिल्ली- (राहुल अग्रवाल) दिल्ली के लाडो सराय में 23 साल की प्राची पर एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने 13 बार चाकू से वार किया। अब अस्पताल में वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। एक एमएनसी में रिक्रूटर के रूप में काम करने वाली प्राची मलिक गुरुवार सुबह विश्वास नगर में एक इंटरव्यू वर्कशॉप के लिए निकली थी। लेकिन उसके इंतजार में पहले से खड़े गौरव पाल ने उसे अस्पताल के आईसीयू तक तक पहुंचा दिया।
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को गौरव पाल ने सुबह करीब 8 बजे प्राची से बात की थी। प्राची ने उसे बताया था कि वह ऑफिस आ चुकी है। उसने गौरव को यह भी कहा था कि वह 6- 6:30 तक ही निकल जाती है। इसके बाद उसने गौरव का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। गौरव ने प्राची से 10-12 दिन पहले मुलाकात भी की थी। लेकिन प्राची उससे बातचीत में दिलचस्पी नहीं ले रही थी। गाजियाबाद में रहने वाला गौरव गुर...
